Most Popular

जिंदा जले 26 लोग, DNA टेस्ट से होगी पहचान.... घायल ने बताया कैसे हुआ महाराष्ट्र के बुलढ़ाना में भीषण बस हादसा

जिंदा जले 26 लोग, DNA टेस्ट से होगी पहचान.... घायल ने बताया कैसे हुआ महाराष्ट्र के बुलढ़ाना में भीषण बस हादसा
Major Bus Accident in Buldhana:  महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर एक प्राइवेट बस पलट गई, बस पलटने के बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में बस में सवार 26 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

Major Bus Accident in Buldhana:  महाराष्ट्र के बुलढाणा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार देर रात एक लग्जरी बस पलट गई। जिसके बाद उसमें आग लग गई। देर रात हुए इस हादसे में बस में सवार 26 यात्री जिंदा जल गए। बताया जाता है कि बस नागपुर से मुंबई की ओर जा रही थी। जो बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद बस में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार बस में 33 यात्री सवार थे। हादसे के समय सभी सो रहे थे। जब आग लगी तो यह लोग संभल नहीं पाए। इनमें से 25 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 8 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया। लेकिन ये सभी भी बुरी तरह से जले हैं, जिन्हें इलाज के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान एक और यात्री की मौत हो गई।
विदर्भ ट्रैवल्स की थी बस, डिवाइडर से टकराकर पलटी

हादसे की शिकार हुई बस विदर्भ ट्रैवेल्स की थी। बस नागपुर, वर्धा और यवतमाल से यात्रियों को लेकर मुंबई जा रही थी। देर रात सिंदखेड़ाराजा में पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसके बाद धमाके के साथ बस में आग लग गई।

अधिकारी ने बताया- 7 घायलों का चल रहा इलाज

घटनास्थल पहुंचे ADG संजय सक्सेना ने बताया कि ये जांच का विषय है कि पहले बस का टायर फटा या बस पोल से टकराई और उसके बाद पलटी, जिससे आग लग गई। हादसे में कुल 25 यात्रियों की मौत हुई है। जो आठ यात्री बचाए गए हैं, उनको नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments